बॉलीवुड अभिनेता सतीश शाह का निधन किडनी संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे,74 वर्ष की उम्र मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में ली अतिम सांस

 बॉलीवुड अभिनेता सतीश शाह का निधन किडनी संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे,74 वर्ष की उम्र मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में ली अतिम सांस

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

बॉलीवुड और टीवी का जाना माना नाम रहे एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। 25 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। एक्टर लंबे समय से किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

 

मुंबई। ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’  में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सतीश शाह  का 25 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 74 साल के थे। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक वो किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में वो भर्ती थे। एक्टर का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा।

हाल ही में करवाया था ट्रांसप्लांट

साराभाई वर्सेज साराभाई’ के अलावा उन्हें ‘जाने भी दो यारो’,’मैं हूं ना’ और हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं जैसी मूवीज के लिए जाना जाता है। एक्टर किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और हाल ही में उन्होंने अपनी किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था।

अशोक पंडित ने की पुष्टि

उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए, फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आपको यह बताते हुए दुख और आश्चर्य हो रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और एक महान अभिनेता सतीश शाह का किडनी फेल होने के कारण कुछ घंटे पहले निधन हो गया।”

 

इन टीवी सीरियलों में कर चुके हैं काम

टीवी पर उन्होंने ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई का किरदार निभाया, जो भारतीय टीवी इतिहास की सबसे पॉपुलर कॉमिक रोल्स में से एक है। उन्होंने 1984 के लोकप्रिय सिटकॉम ‘ये जो है ज़िंदगी’ में भी काम किया, जो अपने दौर का एक जाना-माना शो बन गया।