लेडी सिंघम कहीं जाने वाली 2018 बैच आईपीएस अंकिता शर्मा होगी राजनांदगांव जिले की नई पुलिस कप्तान

 लेडी सिंघम कहीं जाने वाली 2018 बैच आईपीएस अंकिता  शर्मा होगी राजनांदगांव जिले की नई पुलिस कप्तान

प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट

…………………………………………..

लेडी सिंघम कहीं जाने वाली 2018 बैच आईपीएस अंकिता  शर्मा होगी राजनांदगांव जिले की नई पुलिस कप्तान

राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार देर शाम जारी तबादला आदेश में राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग का ट्रांसफर कर दिया है। उन्हें नया रायपुर स्थित सहायक पुलिस महानिदेशक कार्यालय भेजा गया है। खैरागढ़ और सक्ती की एसपी रहीं अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

अंकिता शर्मा 2018 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। राजनांदगांव आने से पहले वह खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले की कमान भी संभाल चुकी हैं। उन्हें सट्टा व्यापार से जुड़े अपराधियों के बीच अपनी सख्त छवि के लिए जाना जाता है।