छत्तीसगढ़ में सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला, चार जिलों के एसपी बदले गए…देखें सूची

 छत्तीसगढ़ में सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला, चार जिलों के एसपी बदले गए…देखें सूची

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

 

 

छत्तीसगढ़ में एक साथ सात आईपीएस अधिकारियों को तबादला किय गया है। इनमें से राजनांदगांव समेत चार जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।

 

 

रायपुर: , छत्तीसगढ़ में एक साथ सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें से राजनांदगांव समेत चार जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, मनेंद्रगढ़, सक्ती, कोंडागांव और राजनांदगांव के एसपी भी बदले गए हैं। श्रीमती रतना सिंह एमसीबी जिले की पहली महिला एसपी होंगी।

 

जारी आदेश के अनुसार, मोहित गर्ग (भापुसे 2013) – पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त।

चन्द्रमोहन सिंह (भापुसे 2014) – पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से निदेशक, ट्रेनिंग/ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर।

अंकिता शर्मा (भापुसे 2018) – पुलिस अधीक्षक, सक्ती से पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव।

यदुवली अक्षय कुमार (भासे 2018) – पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

रतना सिंह (भापुसे 2019) – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर।

प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे 2015) – सेनानी, 4थी वाहिनी, छसबल माना रायपुर से पुलिस अधीक्षक, सक्ती।

पंकज चन्द्रा (भापुसे) – सेनानी, 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल, बांगो कोरबा से पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव।