छत्तीसगढ़ के चिरमिरी कोयला खदान में बारूद वक्त हुआ विस्फोट 8 मजदूर घायल 2 की हालत चिंताजनक अस्पताल में इलाज जारी,

 छत्तीसगढ़ के चिरमिरी कोयला खदान में बारूद वक्त हुआ विस्फोट 8 मजदूर घायल 2 की हालत चिंताजनक अस्पताल में इलाज जारी,

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

छत्तीसगढ़ के चिरमिरी कोयला खदान में बारूद वक्त हुआ विस्फोट 8 मजदूर घायल 2 की हालत चिंताजनक अस्पताल में इलाज जारी,

रायपुर।मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान में ब्लास्ट होने से आठ मजदूर घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना उस समय हुई जब खदान में बारूद भरा जा रहा था। हादसे में घायल सभी मजदूरों को गोदरीपारा के रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों में महिला मजदूर भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही चिरमिरी नगर निगम के महापौर राम नरेश राय और एसईसीएल के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर में मौजूद हैं। मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है।

खदान में ब्लास्ट के लिए बारूद भरते वक्त हुआ विस्फोट

जानकारी के अनुसार, मजदूर ओपन कास्ट खदान में ब्लास्ट करने के लिए डेटोनेटर में बारूद भर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारूद में विस्फोट हो गया, जिससे यह हादसा हुआ।