छत्तीसगढ़ के कवर्धा में गाड़ी चलाने की बातों को लेकर दो पक्षों ने जमकर मारपीट, 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

 छत्तीसगढ़ के कवर्धा में गाड़ी चलाने की बातों को लेकर दो पक्षों ने जमकर मारपीट, 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

+++++++++++++++++++++++++

छत्तीसगढ़ी कवर्धा में गाड़ी चलाने की बातों को लेकर दो पक्षों ने जमकर मारपीट, 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

 

 

कवर्धा।छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गाड़ी चलाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक शख्स को बीच सड़क जमकर पीटा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। रविवार को मारपीट करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नवीन बाजार चौक की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की पहचान कर जांच शुरू की। जांच के आधार पर रविवार को भावेश कुमार, जय और छोटू पाली को गिरफ्तार किया गया।

कवर्धा पुलिस अधीक्षक ने कही ये बातें

 

आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में SP धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।