छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पेट्रोल पंप में काम करने वाली युवती की दिन दहाड़े चाकू मारकर कर हत्या , ब्रेकअप से नाराज होकर प्रेमी ने की वारदात

 छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पेट्रोल पंप में काम करने वाली युवती की दिन दहाड़े चाकू मारकर कर हत्या , ब्रेकअप से नाराज  होकर प्रेमी ने की वारदात

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

अंबिकापुर के चोपड़ापारा काली मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप में कार्यरत महिला कर्मचारी पर प्रेमी ने चाकू से वार कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चाकूबाजी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जहां दिनदहाड़े पेट्रोल पंप में कार्यरत महिला कर्मचारी पर एक युवक ने चाकू से वार कर दिया था। जिससे महिला लहू -लुहान हालत में नीचे जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम योगेंद्र पैकरा है। वह ग्राम कुसमी का रहने वाला है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सी सी टीवी वीडियों में आप देख सकते है कि, गुरूवार को अंबिकापुर के चोपड़ापारा काली मंदिर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप में एक युवक बाइक से आता है, फिर देखते ही देखते महिला कर्मचारी पर चाकू से वार कर देते है। वहीं महिला कर्मचारी को बचाने के दौरान एक कर्मचारी भी घायल हो गया। इसके बाद महिला कर्मचारी को इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामला प्रेम प्रंसग से जुड़ा बताया जा रहा

बताया जा रहा है कि, मृतका युवती बलरामपुर जिले की रहने वाली थी। वहीं वरदात को अंजाम देने के बाद युवक चाकू छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। आरोपी युवक को आम नागरिकों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।