फिलीपींस में जोरदार भूकंप के झटके से भारी तबाही, 27 लोगों की मौत

 फिलीपींस में जोरदार भूकंप के झटके से भारी तबाही, 27 लोगों की मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

फिलीपींस में मंगलवार रात 6.7 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर के पास था जिससे कई इमारतों में दरारें आ गईं और लोग डरकर बाहर भागे। रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

फिलीपींस। फिलीपींस में मंगलवार रात 6.9 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप का इतना शक्तिशाली थ कई इमारतों में दरारें आ गईं और लोग डरकर बाहर भागे। रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां की सरकार का कहना है कि यह इस साल की सबसे बड़ी आपदा है, जिसमें इतने लोगों की मौत हो गई है।

सैन रेमिगियो शहर की मेयर अल्फी रेन्स ने भूकंप से हुई तबाही की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इससे 27 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से अकेले 21 मौतें सिर्फ केबु प्रांत में दर्ज की गई हैं। इसके अलावा इमारत गिरने से लगभग 37 लोग चोटिल हुए हैं।

सदियों पुराने चर्च को नुकसान

 

भूकंप से बांतायन इलाके में स्थित सेंट पीटर द एपोस्टल का सदियों पुराना चर्च आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय भूकंप विज्ञान कार्यालय ने लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी है, हालांकि सुनामी का खतरा नहीं है। एक स्थानीय निवासी ने बताया, “मैंने चर्च की तरफ से तेज आवाज सुनी और देखा कि पत्थर गिर रहे थे। शुक्र है कोई हताहत नहीं हुआ। मैं इतना डर गया था कि वहीं खड़ा होकर भूकंप थमने का इंतजार करता रहा।”

फिलीपींस में भूकंप आम

 

फिलीपींस में भूकंप आम घटना है, क्योंकि यह क्षेत्र प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित है। यहां जापान से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन तक लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं। कई भूकंप इतने हल्के होते हैं कि लोगों को इनका अहसास तक नहीं होता।