मध्य प्रदेश के शिवपुरी में खेत में भैंस घुसने से नाराज किसान बन गया हैवान, चिड़ इतनी हो गई कि 12 भैंसों थन काट दिए

 मध्य प्रदेश के शिवपुरी में खेत में भैंस घुसने से नाराज किसान बन गया  हैवान, चिड़ इतनी हो गई  कि 12  भैंसों थन काट दिए

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी।

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

मायापुर थानांतर्गत ग्राम शेरगढ़ के मजरा बरखेड़ा में खेत में भैंस घुसने पर खेत मालिक ने भैसों के थन काट दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।

 

शिवपुरी। मायापुर थानांतर्गत ग्राम शेरगढ़ के मजरा बरखेड़ा में खेत में भैंस घुसने पर खेत मालिक ने भैसों के थन काट दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम शेरगढ़ के मजरा बरखेड़ा में रविवार को ग्रामीण कृपाल सिंह गुर्जर की 10 भैंस, भैय्यालाल लोधी की एक भैंस, लखन कुमार शर्मा की एक भैंस गांव के पास पठार पर चरने के लिए गई थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान भैंसें शिवदयाल लोधी के खेत में घुस गईं।

इस पर शिवदयाल लोधी व उसके लड़के टीकाराम लोधी, अनिल लोधी आये और 12 भैसों के थन काट दिए। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित पिता-पुत्रों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।