अब जबलपुर-रायपुर के बीच अब सफर होगा आसान , बनेगा 150 KM लंबा हाईवे; देखिए रूट

 अब जबलपुर-रायपुर के बीच अब सफर होगा आसान , बनेगा 150 KM लंबा हाईवे; देखिए रूट

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

जबलपुर से रायपुर के बीच 150 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण करने जा रही है. इसकी कुल लागत 4500 करोड़ रुपए बताई जा रही है. केंद्र की मंजूरी के बाद NHAI जल्द सड़क निर्माण का काम शुरू करेगी.

 

रायपुर।जल्द ही NHAI जबलपुर से रायपुर के बीच 150 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण करने जा रही है. इस फोरलेन के निर्माण में कुल 4500 करोड़ का खर्च आएगा. फोरलेन को जबलपुर से चिल्पी तक बनया जाएगा जिसमें अंडरपास और ओवर ब्रिज का निर्माण भी किया जाना है. फिलहाल इस प्रोजेक्ट के लिए डिटेल प्रोजेक्ट बनाकर केंद्र को भेजा जाएगा जिसके बाद मंजूरी मिलने पर NHAI सड़क का निर्माण करेगा.

4500 करोड़ के फोरलेन का निर्माण

जबलपुर से रायपुर के बीच की सड़क की दशा अब बदलने वाली है. दोनों जिलों के बीच अब तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ती नजर आएंगी. इसके लिए NHAI की ओर से जल्द ही काम शुरू किया जाएगा. लगभग 4500 करोड़ की लागत में फोरलेन का निर्माण किया जाएगा जिससे यात्री कम समय में आरामदायक यात्रा करते हुए दोनों जिलों के बीच यात्रा कर सकें.

 

अंडरपास और ओवर ब्रिज का भी निर्माण

जबलपुर से चिल्पी के बीच हो रहे सड़क निर्माण में अंडरपास और ओवर ब्रिज का भी सौगात दिया गया है. कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया होने की वजह से वन्यजीवों की रक्षा करते हुए यहां जगह-जगह अंडरपास और ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा. यहां साउंड प्रूफ सिस्टम भी इंस्टॉल किए जाएंगे ताकी गाड़ियों की रफ्तार से वमयजीवों को परेशानी न हो. प्रति किमी की लागत 25 करोड़ बताई गई है.

 

10 साल से रूका था निर्माण

जबलपुर से मंडला के बीच हाईवे का निर्माण एमपी रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा करवाना था. ये काम 10 साल पहले यानी 2015 में शुरू हुआ था जिसे 2016 में पूरा कर लेना था. हालांकि अबतक हाईवे का निर्माण अबतक अधूरा है और जहां निर्माण हुआ भी है वहां कहीं-कहीं सड़कें टूट-फूट गईं हैं. अब NHAI सड़क चौड़ीकरण कर 150 किमी का फोरलेन बनाएगा जो अभी सिर्फ दो लेन है.