छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में श्मशान के पास मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी,
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++++++++++++++++++
बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र में ग्राम कोलिहामार के श्मशान घाट के पास रविवार को एक युवक का लाश मिली है। मृतक की पहचान ग्राम फागुनदाह निवासी पुरुषोत्तम साहू के रूप में हुई है।
बालोद, बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलिहामार के श्मशान घाट के पास रविवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम साहू (27 वर्ष), निवासी ग्राम फागुनदाह के रूप में हुई है। युवक के मुंह से झाग निकलता पाया गया, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोलिहामार के श्मशान घाट के पास स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखा और तत्काल गुरूर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील तिर्की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में युवक के मुंह से झाग निकलना सामने आया है, जिससे पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
मृतक युवक की पहचान ग्राम फागुनदाह निवासी पुरुषोत्तम साहू के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आखिरकार युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और गहराई से की जा रही जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास के इलाके में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।









