पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल ने एएसआई सहित 18 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++++++++++++++++++
पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल ने एएसआई सहित 18 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया
बालोद| पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल ने जिले में पदस्थ एएसआई सहित 18 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। जारी आदेश अनुसार रक्षित केंद्र बालोद से राजेश ठाकुर को राजहरा थाने में पदस्थ किया गया है। इसी तरह प्रधान आरक्षक रामप्रसाद भूआर्य को सनौद थाना, विकास राजपूत को मंगचुवा, संतोष ठाकुर को सनौद से रक्षित केंद्र बालोद तबादला किया गया है। नागेंद्र पाल कांगे को अर्जुंदा से बालोद, रविंद्र कुमार सिंह को डौंडी से यातायात बालोद, फत्तेलाल साहू को बालोद थाने से रक्षित केंद्र तबादला किया गया है। आरक्षक ललित कुमार को गुंडरदेही से अर्जुंदा, सत्यप्रकाश यादव को यातायात, तेजराम साहू और पंकज तारम को अर्जुंदा से गुंडरदेही, राजेंद्र और संजय साहू को गुरूर से सनौद, रनचिरई तबादला किया गया है। युगेंद्र तामस्कर को बालोद से गुरूर, यूकेश को रक्षित केंद्र से सनौद, सलमान खान को अर्जुंदा, मुकेश मरकाम को पिनकापार, योगेश रात्रे को यातायात से डौंडी थाने भेजा गया है।







