छत्तीसगढ़ की रायपुर ट्रैफिक पुलिस अब ई-रिक्शा भी चलाती नजर आएगी.
सवारी, लोडिंग के बाद अब पुलिस में महकमे में आई टिर्री… यहां के पुलिसवाले चलाएंगे ई-रिक्शा!
ट्रैफिक पुलिस को अक्सर मोटरसाइकल या फिर जीप में देखा जाता है लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस वाले ई-रिक्शा भी चलाते नजर आएंगे. दरअसल, रायपुर में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखी पहल की है.
रायपुर,ई-रिक्शा को अब सिर्फ सवारी ढोने वाला वाहन समझने की भूल मत कीजिए. सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियोज हैं जिसमें ई रिक्शा लोडिंग और रोलर का काम कर रहा है, यहां तक कि ई-रिक्शा की एम्बुलेंस भी आ गई है. चौंकाने वाली ये है कि अब ई-रिक्शा पुलिस काफिले में भी शामिल हो गया है.
दरअसल, रायपुर में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा पर गश्त देने का फैसला लिया है. रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशों के तहत यह पहल शुरू की गई है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. ई रिक्शा में एक सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली लगी है जो यात्रियों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का सम्मान करने और लापरवाही से वाहन चलाने से बचने की अपील करती है.







