छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिक्षिका की मौत हो गई।
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
धमतरी जिले में रायपुर नेशनल हाइवे 30 पर स्कूटी सवार शिक्षिका को स्विफ्ट कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिक्षिका की मौत हो गई।
धमतरी। छत्तीसगढ़ में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, कहीं कोई गाड़ी पलट जा रही है तो कहीं गाड़ी की चपेट में आ जाने से किसी की मौत हो जा रही। ऐसा ही कुछ मामला धमतरी जिले से सामने आया है।
जहां रायपुर नेशनल हाईवे 30 में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है।
उल्लेखनीय है कि, 5 सितंबर शुक्रवार को शिक्षक दिवस हर जिले के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया गया। वहीं शिक्षक दिवस के दूसरे ही दिन एक शिक्षिका की सड़क हादसे से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार चालक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।
नेशनल हाईवे 30 की घटनाबताया जा रहा है कि, शिक्षिका स्कूल से वापस अपने गांव लौट रही थीं। मृत शिक्षिका की पहचान नन्दनी सिन्हा निवासी सेमरा(बी) नाम से हुई है। मृत शिक्षिका मगरलोड ब्लॉक के ग्राम कुंडेल हाई सेकेंडरी में पदस्थ थीं। यह पूरी घटना नेशनल हाईवे में कोड़ेबोड के पास की है। मौके पर ही बीरेझर पुलिस पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।







