छत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में नहाते समय 3 पुलिस कर्मियों के बच्चों की डूबने से मौत

 छत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में नहाते समय 3 पुलिस कर्मियों के बच्चों की डूबने से मौत

 

 

तीन पुलिस कर्मियों के बच्चों की डूबने से मौत तालाब में नहाने गए थे तीनों बच्चे पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे अस्पताल,

 

कोरबा।पुलिस लाइन कोरबा में रहकर अपनी सेवाएं देने वाले तीन पुलिसकर्मियों के बच्चे पास में स्थित रिश्दी के तालाब में नहाने गए थे जहां डूबने से उनकी मौत हो गई।

सिविल लाइन में पदस्थ रामेश्वर ठाकुर  का 9 वर्षीय पुत्र युवराज सिंह जलसा लकड़ा का बेटा आकाश लकड़ा और अयोध्या जगत का 12 वर्षीय बेटा प्रिंस जगत तीनों नहाते समय तालाब में डूबने से मौत को प्राप्त हो गए।

 

यह खबर मिलते ही पुलिस विभाग में कोहराम मच गया ।

पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी कर्मचारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे गए है।