छत्तीसगढ़ के बालोद में स्टॉप डैम में गिरने से विकलांग की हुई मौत

 छत्तीसगढ़ के बालोद में स्टॉप डैम में गिरने से विकलांग की हुई मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

छत्तीसगढ़ के बालोद में स्टॉप डैम में गिरने से विकलांग की हुई मौत

 

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में थाना सुरेगांव क्षेत्र के ग्राम कसही और गंधरी के बीच स्थित स्टॉप डैम में एक  विकलांग की डूबने से मौत हो गई। मृतक कामता प्रसाद निर्मलकर (46 वर्ष), जो ग्राम टटेंगा के निवासी थे। डैम पार करते समय फिसलकर डूब गया। गंदगी की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया। घटना की जानकारी सुबह पंचायत सदस्य टुमन साहू ने दी, जिन्होंने शव को पानी में उतराते हुए देखा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर आगे जांच शुरू कर दी है। मृतक को घटना से एक दिन पहले ग्राम औरी में देखा गया था। यह दुखद घटना स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है और यह समझने की जरूरत है कि जलाशयों और डैम के आसपास सुरक्षा और सतर्कता क्यों आवश्यक है।

स्थानीय लोग हादसे को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से बेहतर सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।