छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिता-पुत्र की संदिग्ध मौत ,रात में शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिता-पुत्र की संदिग्ध मौत ,रात में शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिता-पुत्र की संदिग्ध मौत ,रात में शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

 

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पिता और बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रात में देशी शराब पीने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई थी। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम भालूचुंवा निवासी बोधराम पटेल (40) रविवार रात देशी शराब का एक क्वार्टर लेकर घर आया। उसने थोड़ी शराब पी, और बची हुई शराब उसके पिता तिलकराम पटेल (65) ने पी ली।

 

रात में दोनों की हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चूंकि मामला संदिग्ध है, इसलिए इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

“शराब से मौत नहीं लगती, जांच जरूरी” – आबकारी अधिकारी

 

जिला आबकारी अधिकारी खलखो ने बताया कि शराब की पेटियों से लगातार बिक्री होती है। अगर शराब में कुछ खराबी होती, तो और लोगों पर भी असर होता। ऐसे में मौत का कारण शराब नहीं, कुछ और हो सकता है। सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

 

“PM रिपोर्ट से सामने आएगा सच” – खरसिया SDOP

 

SDOP अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।