क्या होता है नुआखाई त्यौहार क्यों मनाया जाता है जाने विस्तार से

 क्या होता है नुआखाई त्यौहार क्यों मनाया जाता है जाने विस्तार से

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

क्या होता होता है नुआखाई त्यौहार क्यों मनाया जाता है जाने विस्तार से

 

 

 

 

रायपुर।यह ओडिशा का वार्षिक फसल उत्सव है।यह त्योहार किसानों द्वारा गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है।

यह वार्षिक उत्सव मौसम की नई फसलों की कटाई का प्रतीक है।

नुआखाई का शाब्दिक अर्थ है- नया खाना।

इस दौरान काटी गई नई फसल की पूजा की जाती है और लोग अपने परिवार के साथ चावल की नई फसल खाकर इसे मनाते हैं।

इसमें लोग अपने इष्टदेवों और पूर्वजों को ‘नबन्ना (मौसम की पहली कटी हुई चावल की फसल)’ अर्पित करते हैं।

इस त्यौहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘जुहार भेट’ अनुष्ठान है।

इसमें दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान होता है।

इसमें लोग अपने से बड़ों को ‘नुआखाई जुहार’ कहकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इस त्योहार का उद्देश्य सामाजिक जुड़ाव का जश्न मनाना और पारिवारिक संबंधों को मज़बूत करना है।

 

नुआखाई किस राज्य का वार्षिक फसल उत्सव है ?

 

(a) असम

 

(b) अरुणाचल प्रदेश

 

(c) केरल

 

(d) ओडिशा