नया रायपुर में खतरनाक स्टंट करने वाले 9 बाइकर्स गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त पुलिस ने भजा जेल

 नया रायपुर में खतरनाक स्टंट करने वाले 9  बाइकर्स गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त पुलिस ने भजा जेल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

नवा रायपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर वीडियो वायरल करने वाले 9 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से 7 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।

 

 

रायपुर।नवा रायपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर वीडियो वायरल करने वाले 9 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से 7 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें बाइक राइडर तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंट कर रहे थे।

वीडियो में फिल्मी गानों के साथ 15 अगस्त को दोबारा स्टंट करने की घोषणा भी की गई थी। इस तरह के करतबों से सड़क हादसों और जनहानि की आशंका के चलते पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट व मंदिर हसौद थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की। मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर सभी को जेल भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

सागर भारती (22), ग्राम छतौना, मंदिर हसौद

शेखर निषाद (24), परसदा, अभनपुर

दानिश कुरैशी (18), बरौंडा बाजार, महासमुंद

मुकेश चंद्राकर (21), रामेश्वर नगर, भनपुरी, रायपुर

विशाल चंद्रवंशी उर्फ विक्की (23), सिलतरा, धरसींवा

एवज देवांगन उर्फ एजे (21), बुधवारी बाजार, बीरगांव, रायपुर

तुषार निषाद (21), ग्राम अछोली, रायपुर

रवि बैरागी (24), अशोक नगर, रायपुर

टिकेश्वर साहू (23), डॉ. राजेंद्र नगर, रायपुर