छत्तीसगढ़ के कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आपस में भीड़ गए बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ के कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आपस में भीड़ गए बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

छत्तीसगढ़ी कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आपस में भीड़ गए बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा: पूरे छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को आजादी क जश्न मनाया गया. इस अवसर पर कवर्धा में भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के तहत लोगों ने देश की आजादी का पर्व मनाया. इस बीच कवर्धा में कई जगहों से मारपीट और गुंडागर्दी की खबरें आई है. जहां एक तरफ पूरा देश और प्रदेश स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मना रहा था. उसी दौरान बदमाश खुशियों में खलल डालने का काम कर रहे थे.

परेड ग्राउंड पर हुआ बवाल: कवर्धा में पहली घटना जिला मुख्यालय के परेड ग्राउंड पर हुई. यहां स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चार नाबालिग युवक कुर्सी में बैठने के नाम पर आपस में भिड़ गए. उसके बाद वे लड़ते हुए ग्राउंड तक पहुंच गए. इस दौरान एक युवक ने बेल्ट निकाल कर दूसरे युवक पर हमला कर दिया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. फिर पुलिस जवानों ने दौड़ाकर युवकों को पकड़ा कर कोतवाली लेकर गए.

परेड ग्राउंड में मारपीट करने वाले युवक स्वामी करपात्री स्कूल कवर्धा के 9वीं कक्षा के छात्र हैं. इन लोगों में पहले से आपसी रंजिश थी. परेड ग्राउंड में आगे की कुर्सी में बैठने की बात पर विवाद हो गया. चारों आपस में मारपीट करने लगे, चूंकि नाबालिग सूखा नशा के प्रभाव में थे. इसलिए असामान्य व्यवहार कर रहे थे. नाबालिग छात्र होने के कारण उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया है-

कृष्ण कुमार चंद्राकर, डीएसपी, कवर्धा