राजधानी रायपुर में धर्मांतरण मामले में जमकर बवाल , हिरासत में लिए गए युवकों की पिटाई

 राजधानी रायपुर में धर्मांतरण मामले में जमकर बवाल , हिरासत में लिए गए युवकों की पिटाई

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

रायपुर में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां एक बंद कमरे में कुछ लोगों का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने एक महिला समेत दो युवकों को हिरासत में लिया है।

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुर बेड़ा में कुछ हिंदू संगठन के लोगों ने एक मकान को घेरा। मकान के अंदर प्रार्थना सभा चल रही थी। यहां बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे। हिंदू संगठन आरोप लगाया कि मसीही समाज के लोग कुछ लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।

 

हिन्दू संगठन के लोगों का आरोप था कि प्रार्थना सभा की आड़ में घर के अंदर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को इन तीनों पर धर्मांतरण कराने का शक है। फिलहाल इनसे थाने में पूछताछ की जा रही है।

हिरासत में लिए गए युवकों की पिटाई

सरस्वती नगर थाना परिसर में हिंदू संगठन के लोगों और मोहल्लेवासियों ने हिरासत में लिए गए युवकों को जमकर पीटा। पुलिस युवकों को बचाने की कोशिश करती रही लेकिन अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और युवकी की जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह से पुलिस पीड़ित युवकों को भीड़ से छुड़ाया कर अपनी गाड़ी तक लेकर पहुंची। हिन्दू संगठन की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की जाए।

 

 

क्या है मामला

रविवार की सुबह कुकुर बेड़ा में मोहल्लेवासियों ने हिंदू संगठनों को धर्मांतरण के बारे में जानकारी दी। लोगों ने बताया कि मोहल्ले के एक मकान में पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। मकान में 30 से 35 लोग मौजूद थे। इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सरस्वती नगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मकान से एक महिला और 2 युवकों को हिरासत में लिया।