शादी रचाकर पहुंचीं थाने ममेरी-फुफेरी बहन, बोलीं- पहले हमें बहनें थी, अब एक-दूजे की हमसफर

 शादी रचाकर पहुंचीं थाने  ममेरी-फुफेरी बहन, बोलीं- पहले हमें बहनें थी, अब एक-दूजे की हमसफर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

तितावी क्षेत्र की युवती के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया। दरअसल युवती का अपहरण नहीं किया गया था, वह अपनी फुफेरी बहन के साथ चली गई थी। बृहस्पतिवार को दोनों थाने पहुंची। एक की मांग में सिंदूर था, जबकि दूसरी दूल्हे के गेट-अप में थी।

 

मुजफ्फरनगर ।तितावी क्षेत्र के गांव की युवती के अपहरण के मामले में उलझी पुलिस की जांच ममेरी-फुफेरी बहनों के साथ रहने की जिद पर खत्म हो गई। कभी लंबी-लंबी बातें करते हुए भविष्य के सपने बुनने वाली बहनें एक-दूसरे को दिल दे बैठीं। साथ रहने का फैसला किया और घर से चली गईं।

परिजनों ने अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी। दोनों खुद ही थाने पहुंचीं और बताया कि वे पहले बहनें थी, लेकिन अब हमसफर हैं।