गलत तरीके से बाइक चलाने से मना करना युवक को पड़ा भारी , नाबालिक ने चाकू मारकर कर दी हत्या

 गलत तरीके से बाइक चलाने से मना करना युवक को पड़ा भारी , नाबालिक ने चाकू मारकर कर दी हत्या

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

 

 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, क्योंकि यहां एक युवक को नाबालिग बच्चे को बाइक चलाने की समझाइश देना भारी पड़ गया

दुर्ग: दुर्ग के बोरसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग को सही तरीके से गाड़ी चलाने की समझाइश देना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. क्योंकि जब उसने नाबालिग को अच्छे से बाइक चलाने के लिए कहा तो उसे इतना गुस्सा आया कि उसने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया, युवक को दुर्ग के अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, लेकिन दो दिन इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई. वहीं इस घटना के बाद दुर्ग के लोग भी हैरान हैं, क्योंकि यह केवल गुस्से का मामला है कि आखिर गुस्सा कितना आता है.

दुर्ग के बोरसी से अटल आवास में रहने वाले मनोज महतो अपने घर की तरफ जा रहे थे, तभी एक नाबालिक बाइक चलाते हुए उनके बाजू से कट मार कर निकल गया, मनोज महतो गिरते गिरते बच गए. बाइक से कट मारने वाले नाबालिग को वह जानते थे. ऐसे में उन्होंने उसे घर जाकर समझाने के बार में सोचा ताकि आगे इस तरह की घटना न हो. मनोज ने घर जाकर जब नाबालिग को उसके माता-पिता के सामने समझाया और बताया कि इस तरह से रेसिंग ड्राइविंग करने से बड़ा हादसा हो सकता है, यहां तक की किसी की जान भी जा सकती है. मनोज की बातें सुनने के बाद नाबालिक ने उससे विवाद शुरू कर दिया.

मनोज उसे अच्छे से समझा रह था, लेकिन बातों ही बातों में नाबालिक ने अपना आपा खो दिया और घर से चाकू निकालकर मनोज के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मनोज बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दो दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह तो भेज दिया है. दुर्ग के एएसपी पद्मश्री तवंर का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

चर्चा में दुर्ग का मामला

दुर्ग में जिस तरह से हत्या का यह मामला सामने आया है, उससे सब हैरान भी है और इसकी चर्चा भी जमकर हो रही है. क्योंकि छोटी सी बात पर युवक को जिस तरह से नाबालिग ने मारा है, उससे हर कोई बच्चों की काउसिंल की बात कहता भी नजर आ रहा है.