हादसे से बचने मेगा मॉक ड्रिल के जरिए खामी जानने का प्रयास, कोरबा के गेवरा कोयला खदान में संयुक्त अभ्यास

 हादसे से बचने मेगा मॉक ड्रिल के जरिए खामी जानने का प्रयास, कोरबा के गेवरा कोयला खदान में संयुक्त अभ्यास

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

++++++++++++++++++++++++++++++++++

हादसे से बचने मेगा मॉक ड्रिल के जरिए खामी जानने का प्रयास, कोरबा के गेवरा कोयला खदान में संयुक्त अभ्यास

 

कोरबा।कोरबा में एसईसीएल गेवरा कोयला खदान के व्यू प्वाइंट पर सीआईएसफ ने एसईसीएल एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसी के साथ मेगा मॉक ड्रिल का संयुक्त अभ्यास किया। इस अभ्यास में सीआईएसफ के अतिरिक्त एसईसीएल प्रबंधन की रेस्क्यू टीम एवं फायर विंग] एस डी आर एफ] आपदा मित्र] जिला कोरबा फायर विंग] दीपका थाना का बल] एनसीसी कैडेट्स ,सी आई एस एफ एन टी पी सी कोरबा फायर विंग एवं एनसीएच हॉस्पिटल ने भाग लिया। इस अभ्यास की थीम – गेवरा खदान के व्यू प्वाइंट पर भूस्खलन के दौरान 5 कर्मचारी घायल हो जाते है।

जिसमें सीआईएसएफ एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसी द्वारा बचाव कार्य में अपना योगदान दिया जाता है। हादसे हो जाने पर कैसे लोगो को तत्काल सहायता दी जा सके इसके लिए विशेष अभ्यास किया गया खदान में अगर भू स्खलन या फिर मलबा में दबने की घटना के बाद पहले कौन टीम जाएगी और कैसे उसे बाहर निकाला जाएगा डॉक्टर की टीम एम्बुलेंस और खदान में सायरन की विशेष व्यवस्था को देखा गया।मेगा मॉक ड्रिल लगभग 3 घण्टे तक चला। इस सफल आयोजन में सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट नागेंद्र कुमार झा,श्री ऐ के त्यागी महाप्रबंधक गेवरा ,श्री मनोज विशनोई,माहाप्रबंधक रेस्क्यू एसईसीएल श्री आर बी सिंधूर,महाप्रबंघक परियोजना एवं इसके अतिरिक्त सीआईएसएफ एवं एसईसीएल प्रबंधन के अन्य अधिकारीगण मौजुद थे। अरुण कुमार त्यागी महाप्रबंधक गेवरा ने इस सफल आयोजन के लिए संयुक्त अभ्यास मे शामिल सभी एजेंसियों की सराहना की और मॉक ड्रिल के आयोजन से होने वाले लाभों के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी।