पहला सावन सोमवार कब है? जानें तिथि, मुहूर्त और जलाभिषेक समय

 पहला सावन सोमवार कब है? जानें तिथि, मुहूर्त और जलाभिषेक समय

++++++++++prime C 24news+++++++++++

***************************************

भगवान शिव का प्रिय माह सावन जल्द ही आरंभ होने वाला है। इस माह कुल 4 साल सोमवार पड़ेंगे। जानें कब पड़ेगा पहला सावन सोमवार। इसके साथ ही जानें जलाभिषेक का मुहूर्त

 

रायपुर : हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि समाप्त होने के साथ श्रावण मास आरंभ हो जाता है, जिससे भगवान शिव का सबसे प्रिय मास माना जाता है। इस पूरे एक माह भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ जलाभिषेक, दुधाभिषेक सहित अन्य धार्मिक कार्य किए जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह का आरंभ 11 जुलाई 2025 से आरंभ होने वाला है। इसके अलावा इस पूरे माह में कुल 4 सावन सोमवार पड़ने वाले हैं। सावन सोमवार के दौरान भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। पहले सावन सोमवार में आयुष्मान योग, सौभाग्य योग जैसे योगों का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं पहला सावन सोमवार किस दिन पड़ रहा है। इसके साथ ही जानें जलाभिषेक का समय…

कब है पहला सावन सोमवार?

श्रावण मास इस साल 11 जुलाई 2025, शुक्रवार से आरंभ हो रहा है, जो 9 अगस्त को पूर्णिमा के साथ समाप्त होता है। ऐसे में सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई 2025 को पड़ रहा है।

पहले सावन सोमवार को बन रहे शुभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन सोमवार के दिन काफी शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र के साथ आयुष्मान योग, सौभाग्य योग के अलावा गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जा रहा है। इसके साथ ही ग्रहों की स्थिति के हिसाब से इस दिन सावन सोमवार को गुरु आदित्य योग, विपरीत, मालव्य आदि योगों का निर्माण हो रहा है।

 

सावन सोमवार 2025 की तिथियां

प्रथम सावन सोमवार व्रत- 14 जुलाई

दूसरा सावन सोमवार व्रत- 21 जुलाई

तीसरा सावन सोमवार व्रत- 28 जुलाई

चौथा सावन सोमवार व्रत- 4 अगस्त

 

सावन सोमवार का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में सावन को भगवान शिव का प्रिय माह माना जाता है। सावन माह में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने के साथ शिवलिंग में जल आदि चढ़ाने से हर तरह के ग्रह दोषों से निजात मिलने के साथ-साथ सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है।

 

 

पहला सावन सोमवार जलाभिषेक का समय

सावन के पहले सोमवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त के अलावा सूर्योदय से यानी सुबह 5:33 से लेकर दोपहर से पहले जल अर्पित करना शुभ हो सकता है।

 

सावन सोमवार मंत्र

ऊं नम: शिवाय:

शंकराय नमः।

ॐ महादेवाय नमः।

ॐ महेश्वराय नमः।

ॐ श्री रुद्राय नमः।

ॐ नील कंठाय नमः।