राजनांदगांव में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से बदसलूकी का मामला, BJP नेताओं में आक्रोश

 राजनांदगांव में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से बदसलूकी का मामला, BJP नेताओं में आक्रोश

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

***************************************

 

अज्ञात लोगों ने प्रतिमा पर जूतों की माला डाली

सुबह पांच बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा की स्थिति देखी

पूर्व विधायक व भाजपा नेता मौके पर पहुंचे

राजनांदगांव, । छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अवेली गांव में शुक्रवार सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी। यह सुबह पांच बजे के करीब ग्रामीणों ने देखा, तो उन्होंने तत्काल जालबांधा पुलिस चौकी को सूचना दी।

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक कोमल जंघेल समेत कई भाजपा नेता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

अज्ञात लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

भाजपा नेताओं ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान के साथ किया गया गंभीर अपमान बताया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रतिमा के अपमान की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।