थाने में युवक ने कहा मुझे मरना है… फिर थाने में काटा खुद का गला: मची अफरा-तफरी, रायपुर पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
**************************************
राजधानी रायपुर में एक युवक ने पुलिस थाना में अपना गला काट दिया। थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने युवक ने खुद के गले पर ब्लेड चलाकर आत्महत्या की कोशिश की है।
रायपुर।राजधानी रायपुर में एक युवक ने पुलिस थाना में अपना गला काट दिया। थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने युवक ने खुद के गले पर ब्लेड चलाकर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना 29 मई की शाम 8 बजे की बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस स्टाफ ने युवक को मेकाहारा अस्पताल ले गए, जहां युवक का इलाज जारी है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।
वीडियो में दिख रहा है कि युवक थाना में एंट्री करता है। इसके बाद पुलिस पूछती है कि क्या तकलीफ है तो वह बोलता है मुझे मरना है। इसके कुछ मिनटों बाद युवक अपने हाथ में रखे ब्लेड को अपने गले पर चला देता है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान कुशालपुर निवासी 25 वर्षीय सूरज नाथ जोगी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस ने बताया कि युवक के भाई का कहना है कि वह नशे का आदी है। इस तरह की हरकत वह पहले भी कर चुका है। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। हालत स्थिर बताया जा रहा है।











