रेलमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगी सीधी ट्रेन सुविधा..रायपुर-जबलपुर के बीच वंदेभारत
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””+
ई ट्रेनों का फायदा एक तरफ जहाँ छत्तीगसढ़ के लोगों को मिलेगा तो वही दक्षिण भारत से भी एमपी की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। नए ट्रेनों की शुरुआत का सीधा फायदा एमपी समेत दुसरे राज्यों के व्यापार, पर्यटन पर दिखाई देगा।
जबलपुर-रायपुर के बीच नई ट्रेन की घोषणा, प्रीमियम ट्रेन होने की संभावना।
रीवा-पुणे और ग्वालियर-बेंगलुरु रूट पर दो नई ट्रेनों का ऐलान।
नई ट्रेनों से व्यापार, पर्यटन और दक्षिण भारत से एमपी की कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी एक्सप्रेस
रायपुर: केंद्रीय रेलमंत्री ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश को तीन नई ट्रेंनों की सौगात दी है। इसका सीधा फायदा राजधानी रायपुर को भी मिलने जा रहा है। रेलमंत्री ने जबलपुर से रायपुर के बीच ट्रेन चलाये जाने का ऐलान किया है। सम्भावना जताई जा रही है कि यह ट्रेन भारत को मोस्ट प्रीमियम वंदेभारत एक्सप्रेस हो सकती है। हालांकि इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। यह ट्रेन सामान्य होगी या प्रीमियम इसकी घोषणा नहीं की गई है।
इसके अलावा दो और नई ट्रेनों का ऐलान किया गया है। इनमें रीवा-सतना-जबलपुर-पुणे और ग्वालियर-गुना-भोपाल-बेंगलुरु शामिल है।
नई ट्रेनों का फायदा एक तरफ जहाँ छत्तीगसढ़ के लोगों को मिलेगा तो वही दक्षिण भारत से भी एमपी की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। नए ट्रेनों की शुरुआत का सीधा फायदा एमपी समेत दुसरे राज्यों के व्यापार, पर्यटन पर दिखाई देगा।
हम तीन नई ट्रेन सर्विस प्रारंभ कर रहे हैं।
रीवा-सतना-जबलपुर-पुणे
जबलपुर से रायपुर (वाया नयनपुर, बालाघाट और गोंदिया)
ग्वालियर-गुना-भोपाल-बेंगलुरु इससे यातायात सुगम होगा।
– केन्द्रीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @RailMinIndia… pic.twitter.com/zMM66IFuA4
— Jansampark MP (@JansamparkMP) May 29,
1. जबलपुर-रायपुर के बीच नई कब से शुरू होगी?
इस ट्रेन की घोषणा हो चुकी है, लेकिन इसकी सटीक शुरुआत तिथि और शेड्यूल अभी घोषित नहीं किया गया है।
2. क्या जबलपुर-रायपुर वंदे भारत ट्रेन प्रीमियम श्रेणी की होगी?
संभावना जताई जा रही है कि यह ट्रेन प्रीमियम वंदे भारत एक्सप्रेस हो सकती है, लेकिन सरकारी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
3. इन नई ट्रेनों से किसे लाभ मिलेगा?
इन ट्रेनों से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के यात्रियों को लाभ मिलेगा और इससे व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।





