एनसीसी कैडेटों ने चलाया नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
***************************************
दुर्ग। 37 छग बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी व एडम अफसर के दिशा निर्देशानुसार कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर के एनसीसी कैडेट ने नशा के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान चलाया ।
इस जागरूकता अभियान के संदर्भ में एनसीसी अधिकारी ले० हरीश कुमार कश्यप ने सर्वप्रथम कैडेटों को नशा के प्रकार एवं उनसे होने वाले हानियों के बारे में बताया, उसके पश्चात कैडेटों के बीच एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने नशा की आपूर्ति , आपूर्ति बाधा, उनकी उपयोग, उपयोग से होने वाली हानि, परिवार पर दुष्प्रभाव , समाज पर दुष्प्रभाव, पड़ोसियों पर दुष्प्रभाव, स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव, आर्थिक दुष्प्रभाव आदि के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में इस विषय को और गहराई तक ले जाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय शर्मा सर ने विभिन्न उदाहरण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वाणिज्य संख्याएं प्रमुख डॉ सलीम अकील ने भी अपने व्यवहारिक विचार प्रस्तुत किया; कार्यक्रम के अगली कड़ी में प्राचार्य डॉ विनय शर्मा ने कैडेट को नशा न करने व नशा रोकने के लिए शपथ भी दिलाया । अंत में कैडेटों ने सेक्टर सात के विभिन्न सड़कों पर नशा के विरुद्ध व्यापक जागरूकता रैली निकाली।
समस्त कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले० हरीश कुमार कश्यप ने किया तथा इसमें विशेष रूप से कैडेट सोमदत्त, पुष्पेंद्र, उदित राज, हंसराज, सचिन कुमार साहू, उत्तम, लक्ष्मीकांत, भीष्म, सुजल, केतन, अजय, भावेश, मुकुल, जयप्रकाश, प्रेम दिल्लीवार, लोकेश, गुलशन, रोमन लाल व पुनेश कुमार सहित 28 कैरेट में सक्रिय योगदान दिया।





