छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से दो पाकिस्तानी गिरफ्तार भारत में रहने के लिए बना रखा था फर्जी वोटर आईडी,
Policeman arrest thief. Cartoon police officer and caught bandit. Policeman escorts criminal to jail. Jailer leads convicted man to prison cell. Lawbreaker punishment. Vector scene of imprisonment
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
भारत से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर किए जाने की कार्रवाई के बीच रविवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो पाकिस्तानी नागरिकों को फर्जी वोटर आईडी और अन्य इंडियन डॉक्युमेंट्स हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
रायगढ़।बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा किए गए हमले में 26 लोगों की जान गई थी. हमले के बाद एक कड़ी कार्रवाई में सरकार ने 12 तरह के शॉर्ट-टर्म वीजा धारक पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का निर्देश दिया है. मेडिकल वीजा वालों के लिए समय सीमा 29 अप्रैल तक है. पिछले दो दिनों में 272 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा बॉर्डर (Attari Wagah Border) के जरिए भारत छोड़ चुके हैं. इसके बाद रविवार को और भी पाकिस्तानी नागरिकों ने देश छोड़ा है. लेकिन अधिकारियों के मुताबिक, महाराष्ट्र में रह रहे 107 पाकिस्तानी नागरिकों का पता नहीं चल पाया है.





