गर्मियों में बिलासपुर-हैदराबाद के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए समय और तारीख
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
गर्मियों में बिलासपुर-हैदराबाद के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए समय और तारीख
छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है, क्योंकि हैदराबाद से बिलासपुर के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन रेलवे की तरफ से किया जाएगा.
बिलासपुर।गर्मियों की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए भी खुशखबरी है, क्योंकि बिलासपुर से हैदराबाद के बीच भी एक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, यह ट्रेन साप्ताहिक होगी, इसे यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से चलाने का फैसला रेलवे की तरफ से लिया गया है. यह ट्रेन बिलासपुर से चलकर हैदराबाद के काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर जाएगी, क्योंकि अभी काचीगुड़ा तक जाने वाला गाड़ियों की संख्या सीमित है, ऐसे में इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को फायदा होगा.
12 मई से 2 जून तक चलेगी ट्रेन
रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह बिलासपुर हैदराबाद के बीच चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन 12 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगी, जो बिलासपुर से काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन के बीच करीब 8 फेरों की साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन होगी. बताया जा रहा है कि फिलहाल बिलासपुर से काचीगुड़ा के लिए 3 ही ट्रेनें हैं, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, उससे वेटिंग क्लीयर नहीं हो पा रही है. ऐसे में एक और ट्रेन आने से अब यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, लेकिन अभी भी और ट्रेनों की मांग छत्तीसगढ़ से देखी जा रही है.
समर स्पेशल ट्रेन का समय
यह ट्रेन 12, 19, 26 मई और 02 जून को बिलासपुर से 10.05 बजे रवाना होकर छत्तीसगढ़ और हैदराबाद के मुख्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 1 बजकर 30 मिनट पर काजीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. वहीं काचीगुड़ा से वापसी में यह ट्रेन 13, 20, 27 मई 03 जून को संचालित होगी, जो काचीगुड़ा से शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और रात 21 बजकर 35 मिनट पर बिलासपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों राज्यों के अलावा महाराष्ट्र के कुछ स्टेशनों पर भी रुकेगी.
इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें यात्रियों को एसी1 -1, एसी 2 -1, एसी 3- 2, 01 एसी कुर्सीयान 1, स्लीपर 09 , एसएलआरडी 02 और 06 जनरल कोच की सुविधा मिलेगी, जिसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की तरफ से शुरू हो चुकी है. ऐसे में बिलासपुर से हैदराबाद का सफर करने वाले यात्रियों को अब थोड़ी आसानी होगी.





