रायपुर पहुंचे व्यापारी को उठा ले गई ओडिशा पुलिस, परिजनों ने समझा अपहरण, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। पंडरी कपड़ा मार्केट में खरीददारी करने पहुंचे एक व्यापारी को ओडिशा पुलिस उठा ले गई। ओडिशा पुलिस ने परिजनों और रायपुर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। परिजनों ने इसे अपहरण मानकर स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन कुछ ही देर बाद इस मामले का खुलासा हो गया।
दरअसल, ओडिशा में कपड़ा कारोबारी गोविंद अग्रवाल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इसी से संबंधित पूछताछ के लिए ओडिशा पुलिस उनका मोबाइल ट्रैक कर रायपुर पहुंची थी। पंडरी के श्री शिवम कपड़ा दुकान के सामने से उसे पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस और परिजनों को बिना सूचना दिए अपने साथ ले गई। परिजनों ने जब इसकी शिकायत की तो स्थानीय पुलिस एक्टिव हुई और जगह-जगह पर चेकिंग की। इसी दौरान पिथौरा के पास छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा पुलिस की गाड़ी रोका और पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
Raipur में व्यापारी को क्यों उठाया गया?
व्यापारी गोविंद अग्रवाल पर ओडिशा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है, उसी सिलसिले में पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया।
क्या ओडिशा पुलिस ने रायपुर पुलिस को सूचना दी थी?
ओडिशा पुलिस ने न तो रायपुर पुलिस और न ही परिजनों को कोई पूर्व सूचना दी थी।
परिजनों ने क्या किया?
जब व्यापारी लापता हुए, तो परिजनों ने अपहरण का शक जताते हुए स्थानीय पुलिस में शिकायत की, जिससे मामला गंभीर बन गया।
व्यापारी को कहां से उठाया गया था?
Raipur News के अनुसार, व्यापारी को पंडरी स्थित श्री शिवम कपड़ा दुकान के सामने से उठाया गया था।





