महाकुंभ में करीब 50 करोड़ लोग पहुंचे, भारत और चीन की आबादी के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा

 महाकुंभ में करीब 50 करोड़ लोग पहुंचे, भारत और चीन की आबादी के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

विदेश में होने वाले बड़े आयोजनों की बात करें तो आधिकारिक तौर पर महाकुंभ के बराबर का कोई आयोजन नहीं रहा है। फिर चाहे जर्मनी में होने वाले ऑक्टोबरफेस्ट की बात हो या ब्राजील में होने वाले रियो कार्निवल की, जहां लाखों लोग कई दिनों के लिए डेरा डालते हैं।

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में अब तक 49 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। बीते करीब एक महीने से जारी महाकुंभ में तीन शाही स्नान और उसके बाद माघी पूर्णिमा के स्नान के दौरान जबरदस्त भीड़ जुटी। करोड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रयागराज की महाकुंभनगरी की जनसंख्या को दुनिया के दो सबसे बड़े देशों के बाद तीसरे स्थान पर खड़ा कर दिया। आलम यह था कि डेढ़ महीने में प्रयागराज पहुंचे लोगों की कुल संख्या अमेरिका की जनसंख्या से भी ज्यादा हो गई। रिकॉर्ड्स की बात करें तो महाकुंभ 2025 के आयोजन जैसा दुनिया में कोई भी आयोजन अब तक दर्ज नहीं किया गया है।

भारत में कब-कब बन चुका है जमावड़े का रिकॉर्ड?

भारत की आबादी के चलते यहां होने वाले कई आयोजनों में लाखों लोगों की संख्या देखी जाती है। हालांकि, कुंभ मेलों में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों का समागम देखते ही बनता है। यही वजह है कि दुनिया के कुछ सबसे बड़े जुटावों में 2025 के महाकुंभ मेले से पहले 2019 को प्रयागराज में हुआ अर्ध कुंभ, 2013 में प्रयागराज में हुआ कुंभ और 2010 में हरिद्वार में हुआ कुंभ शामिल है।

प्रयागराज में एक महीने के अंदर पहुंची भीड़, कितने देशों की आबादी से ज्यादा?

प्रयागराज में एक महीने के अंदर पहुंची भीड़ का आंकड़ा करीब 50 करोड़ पर पहुंच रहा है। आंकड़ों की बात करें तो दुनिया के 234 देशों और रिहायशी द्वीपों के मुकाबले महाकुंभनगरी में 30 दिन के अंदर ही भारत और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी आबादी के बराबर जमावड़ा हो चुका है। सिर्फ भारत (आबादी 1 अरब 45 करोड़) और चीन (आबादी 1 अरब 41 करोड़) ही इस आंकड़े से आगे हैं। वहीं, अमेरिका (आबादी 34 करोड़ 54 लाख), इंडोनेशिया (28 करोड़ 34 लाख) और पाकिस्तान (25 करोड़ 12 लाख) की आबादी भी प्रयागराज में पहुंचे लोगों से कम ही रही है।

 

विदेश में होने वाले बड़े आयोजनों की बात करें तो आधिकारिक तौर पर महाकुंभ के बराबर का कोई आयोजन नहीं रहा है। फिर चाहे जर्मनी में होने वाले ऑक्टोबरफेस्ट की बात हो या ब्राजील में होने वाले रियो कार्निवल की, जहां लाखों लोग कई दिनों के लिए डेरा डालते हैं।

दुनिया के सभी धार्मिक, सांस्कृतिक उत्सव और खेल आयोजनों से बड़ा जमावड़ा

 

धार्मिक आयोजन

कुंभ मेला (भारत): सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन।

अरबईन यात्रा (इराक): हर साल 2 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री।

हज (सऊदी अरब): हर साल लगभग 25 लाख मुस्लिम मक्का में एकत्रित होते हैं।

 

सांस्कृतिक और उत्सवों का आयोजन

रियो कार्निवल (ब्राजील): प्रतिदिन 20 लाख लोग।

चाइनीज न्यू ईयर (चीन): दुनियाभर में अरबों लोग इसे मनाते हैं।

ऑक्टोबरफेस्ट (जर्मनी): सबसे बड़ा बीयर फेस्टिवल, 60 लाख लोग।