नामांकन भरने निकले प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, हंगामे के बाद छोड़कर भागे बदमाश; जाने

 नामांकन भरने निकले प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, हंगामे के बाद छोड़कर भागे बदमाश; जाने

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

 

 

छत्तीसगढ़ में पंचायती चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस बीच तिल्दा जनपद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर नामांकन करने पहुंचे एक प्रत्याशी का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। प्रत्याशी योगेश दास गुरु गोसाई पचरी पंचायत के नामांकन में पहुंचे थे। इसी दौरान प्रत्याशी को जनपद कार्यालय से ही अगवा कर लिया।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। यहां पर प्रत्याशी अपने नामांकन भर रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर तिल्दा जनपद से सामने आई है। यहां पर तिल्दा के जनपद कार्यालय से एक प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया गया। प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचे थे।

दरअसल, पूरी घटना पचरी पंचायत के नामांकन के दौरान हुई, जहां प्रत्याशी योगेश दास गुरु गोसाई नामांकन भरने आए थे। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने प्रत्याशी को जनपद कार्यालय से ही अगवा कर लिया और प्रत्याशी को लेकर फरार हो गए।

पहली बार नहीं हुआ ऐसा

बता दें नामांकन भरने के लिए निकले प्रत्याशी के अपहरण के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि यह घटना लंबे समय से चली आ रही पंचायत राजनीति से जुड़ी हुई है। ध्यान देने वाली बात है कि पचरी पंचायत में कई सालों से कोई नामांकन नहीं हुआ था।

हालांकि, इस बार योगेश दास ने नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया था। नामांकन से पहले ही उनको अगवा कर लिया गया। अपहरण के बाद, आरोप है कि जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने इस घटना में किसी प्रकार से संलिप्तता दिखाई है, जो राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

बीजेपी के नेता पहुंचे

इस घटना की जानकारी होते ही भाजपा के आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने तिल्दा पहुंचकर थाने में धरना दिया और एफआईआर दर्ज करने के लिए दबाव डाला। बताया जाता है कि शुरुआत में एफआईआर दर्ज नहीं करने की कोशिश की, लेकिन जब दबाव बढ़ा तो तो अपहृत योगेश दास को रायपुर में छोड़कर अपहरणकर्ता फरार हो गए।

 

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में तिल्दा थाना की पुलिस ने अपहरण समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच को शुरू कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।