आज सुबह 4 बजे परिजात कॉलोनी में छापेमारी, जरूरी दस्तावेजों के बिना रहने वालों को पुलिस ने पकड़ा
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

दुर्ग पुलिस ने आज सुबह चार बजे तालपुरी के परिजात कॉलोनी में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के लिए पुलिस के द्वारा 6 टीम बनाई गई जिसमें लगभग 150 से भी ज़्यादा पुलिस जवानों 10 राजपत्रित अधिकारी और 15 निरिक्षकों को शामिल किया गया।
दुर्ग।दुर्ग पुलिस ने आज सुबह चार बजे तालपुरी के परिजात कॉलोनी में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के लिए पुलिस के द्वारा 6 टीम बनाई गई जिसमें लगभग 150 से भी ज़्यादा पुलिस जवानों 10 राजपत्रित अधिकारी और 15 निरिक्षकों को शामिल किया गया। पुलिस की टीम ने बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को पकड़ा जो बिना जरुरी कागज़ातों के पारिजात कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। भिलाई नगर पुलिस थाने में पिछले कई दिनों से कॉलोनी के रहवासियों द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई के जा रही थी कि बड़ी संख्या में यहां पर बाहरी लोग रह रहे हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं।
एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद किराएदारों और मकान मालिकों के दोषी पाए जाने पर दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके पहले भी कई बार दुर्ग पुलिस के द्वारा इस कॉलोनी में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान कालोनी में बिना सूचना के रहने वाले 25 से अधिक लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों में युवती भी शामिल है पुलिस को छापामारी के दौरान चाकू,तलवार समेत अन्य नशे के सामान बरामद किया है।





