2 दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन एफपीओ प्रकोष्ठ सहकार भारती का अधिवेशन पटना के उर्जा ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

रायपुर: बिना संस्कार नही सहकार,बिना सहकार नही उद्धार के लेकर दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन एफपीओ प्रकोष्ठ सहकार भारती का अधिवेशन पटना के उर्जा ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।जिसमें सहकार भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत द्विवेदी जी, के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री करुणा निधि यादव,संजय वस्त्रकर प्रदेश मंत्री,प्रदेश एफपीओ प्रकोष्ट प्रमुख सतेंद्र सिंह,नरोत्तम कुमार साहू जी जिला महामंत्री धमतरी, आनंद शर्मा तुषरा,सरगुजा विभाग प्रमुख वासने जायसवाल जी, बलरामपुर जिला अध्यक्ष लल्लन यादव जी,सारंगढ़ एफपीओ कौशल पटेल,दिलेश्वर पटेल इस तरह छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग के प्रतिनिधि प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में सहकार भारती का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित हुए।सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री राजनाथ सिंह ठाकुर,कृषि मंत्री मंगल पांडेय, सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ उदय जोशी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर आदि उपस्थित रहे।अधिवेशन में एफपीओ, एनसीडीसी,नाफेड,नाबार्ड,इनर्जी कन्सेप्शन प्रमुख कृषि उत्पाद,वनोपज को कृषि व सहकारिता को पोषित,संवर्धन एवम प्रोत्साहित करने वाली राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के प्रमुख प्रतिनिधयों की उपस्थिति रही जिसमे सभी ने एकमत से एफपीओ को सभी प्रकार से सहयोग देने की प्रतिबद्धता प्रकट किया।
इस सम्मेलन में दुर्ग ब्लाक के FPO मां शीतला बीज उत्पादक संस्था उतई के चेयरमेन व सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्री लक्ष्मीकांत द्विवेदी की सहभागिता प्रमूख रूप से थी





