महासमुंद जिले के ग्राम केशवा में खेत गए युवक की वन क्षेत्र में परिचलन कर रहे हैं हाथी ने पटक कर ली जान
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
महासमुंद – जिले के ग्राम केशवा में आज सुबह लगभग 6:00 बजे एक दंतैल हाथी ने युवक की जान ले ली। युवक सुबह अपने खेत देखने के लिए निकला हुआ था तभी अचानक हाथी आ धमका और हाथी ने पटक कर युवक की जान ले ली। मृतक युवक का नाम मेघराज चंद्राकर है। घटना के तत्काल बाद वन विभाग की टीम पहुंचा और आगे की कार्रवाई कर रही है।
आपको बता दे की हाथी पिछले 10 दिनों से इसी क्षेत्र पर विचरण कर रहे हैं हाथी का मूवमेंट लगातार बदल रहे हैं लेकिन पिछले 5 दिनों से हाथी कोना,खट्टी, केशवा के जंगल पर विचरण कर रहे थे जिसके बाद से वन विभाग ने अलर्ट जारी किया गया था। महासमुंद वन विभाग रेंजर ने जानकारी देती है बताया कि हाथी अभी कक्ष क्रमांक 79 केशवा पर विचरण कर रहे हैं जिसके बाद से आसपास के ग्रामीणों को अलर्ट जारी किया है।
कि इस क्षेत्र में अकारण विचारण ना करें।










