बिलासपुर में डायरिया का प्रकोप बना हुआ है इसी बीच कोरोना ने भी दस्तक दे दी है, एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मचा हड़कंप
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
बिलासपुर अपोलो में में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज
66 वर्षीय मरीज में कोराना संक्रमण की पुष्टि हुई है
लगभग एक साल बाद आया कोराना मामला सामने
बिलासपुर। बिलासपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोरोना का मरीज मिला है। मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।


यहां जानकारी के मुताबीक 66 वर्षीय मरीज को अपोलो में भर्ती कराय गया था। जहां जांच के दौरान कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई। संक्रमित होन के कारण बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बुजुर्ग मरीज का सावधानी पूर्व उचार किया जा रहा हैै। यह भी पता लगया गया है कि इस के द्वारा की आना-जाना तो नहीं किया गया है। अच्छी बात यह की संक्रमित मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।


सांस लेने में तकलीफ के कारण बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग एक साल बाद जिले में कोराना का नया मामला सामने आया है।

बिलासपुर में डायरिया का प्रकोप, ग्रामीण क्षेत्र संवेदनशील
डायरिया को लेकर ग्रामीण क्षेत्र संवेदनशील चल रहे हैं। बीते बुधवार को बिल्हा ब्लाक के ग्राम नेवसा की 19 वर्षीय युवती और ग्राम मदनपुर निवासी 45 वर्षीय युवक की मौत डायरिया से हो गई। उल्टी, दस्त की वजह से दोनों की हालत खराब हुई थी। रतनपुर में एक सप्ताह से डायरिया के मरीज मिल रहे हैं। खासतौर से रतनपुर का महामाया पारा, करैहा पारा के साथ अन्य मोहल्ले में डायरिया फैला हुआ है।





