ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया IED बम अटैक, 2 जवान शहीद, 4 घायल

 ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया IED बम अटैक, 2 जवान शहीद, 4 घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा सीमा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों ने ऑपरेशन पर निकले जवानों पर आइईडी बम से हमला कर दिया। हमले में दो जवान शहीद हो गए, वहीं चार जवान घायल हो गए हैं।

 

 

 

बीजापुर,,बीजापुर-सुकमा सीमा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर आईईडी बम से हमला कर दिया। हमले में दो जवान शहीद हो गए, वहीं चार सुरक्षाबलों को गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि जवानों की टीम बीजापुर-सुकमा सीमा पर सर्चिंग ऑपरेशन के लिए निकली हुई थी।

 

इसमें Central Reserve Police Force (CRPF), कोबरा, (DRG) District Reserve Guard, (STF) Special Task Force के जवान शामिल थे।

 

इस नक्सली हमले में STF के दो जवान प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह शहीद हुए है। घायल जवानों को तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल लाया गया। जहां चारों घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, जवानों को हाथ और पैर पर गंभीर चोटें (Bijapur Naxal Attack) लगी है। यह पूरी घटना तर्रेम थाना क्षेत्र से है जहां जवानों को टीम सुकमा बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन के लिए संयुक्त रूप से निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर आईईडी अटैक कर दिया।

घायल जवानों में चारों जवान पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी, संजय कुमार STF दल से है। जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीँ बम अटैक और छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र पर (Bijapur Naxal Attack) नक्सली-जवान के बीच मुठभेड़ के बाद बस्तर में जवान हाई अलर्ट मोड पर है। बस्तर के जंगलों में जवान चप्पे-चप्पे में चौक्कनी है। इधर आईईडी बम हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।