चलती कार के विंडो से सिर बाहर निकालकर स्टंटबाजी, पुलिस ने की कार्रवाई तो कान पकड़कर स्‍टंटबाजों ने मांगी माफी

 चलती कार के विंडो से सिर बाहर निकालकर स्टंटबाजी, पुलिस ने की कार्रवाई तो कान पकड़कर स्‍टंटबाजों ने मांगी माफी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

टाउनशिप के सेंट्रल एवेन्यू में नशे में स्टंटबाजी करने वालों पर हुई एफआइआर

पुलिस ने स्‍टंटबाजों को देखा तो दौड़ाकर उनका पीछा किया और फिर पकड़ा

कार में सवार दो युवक विंडो से बाहर सिर निकालकर कर रहे थे स्टंटबाजी

 

 

दुर्ग। सेंट्रल एवेन्यू पर शराब के नशे में स्टंटबाजी करते हुए कार चलाते वाले दो युवकों का पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। दोनों आरोपित चलती कार के विंडो से सिर बाहर निकालकर स्टंटबाजी कर रहे थे। उन पर पुलिस की नजर पड़ी तो उनका पीछा कर के उन्हें पकड़ा। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद दोनों आरोपित कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी कर उनके वाहन को जब्त किया है।

 

पुलिस ने बताया कि रविवार की देर रात करीब 12:30 बजे एक कार क्रमांक सीजी-10 एफए 4205 सेंट्रल एवेन्यू से गुजर रही थी। कार के दोनों विंडो खुले हुए थे और उनमें सवार दो युवक विंडो से बाहर सिर निकालकर स्टंटबाजी कर रहे थे। ग्लोब चौक के पास तैनात भिलाई नगर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने उन्हें देखा तो दौड़ाकर उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ा।

 

👉 सेन्ट्रल एवेन्यु मे शराब के नशे मे मदहोश होकर कार मे स्टंटबाजी कर रहे युवको के विरुद्ध भिलाई पुलिस की कार्यवाही।

 

👉 शराब सेवन कर मारुति रिट्स कार मे स्टंट करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार ।

 

दिनांक 08.07.2024 को रात्रि करीबन 00.30 बजे रुटिन… pic.twitter.com/LAJk5kVQEY

 

— Durg Police (@PoliceDurg) July 8, 2024

उनकी जांच करने पर दोनों कार सवार युवक शराब के नशे में थे। रामनगर मुक्तिधाम के पास रहने वाला आरोपित राकेश कुमार साहू (27) कार चला रहा था और गुरुनानक नगर शारदा विद्यालय के पास वैशाली नगर निवासी दिलीप भोगाड़े (26) बगल में बैठा था। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी की और उनके वाहन को जब्त किया है। वाहन का प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।