नक्सलियों के पास मिली नकली नोट छापने की मशीन, 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल भी मिले

 नक्सलियों के पास मिली नकली नोट छापने की मशीन, 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल भी मिले

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ा राजफाश हुआ है। पहली बार नक्सलियों के पास से नोट छापने के उपकरण मिली है। मौके से 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल मिले हैं। सुकमा पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश करते हुए बताया कि फंड की कमी से जूझ रहे नक्सली अब नकली नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

 

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ा राजफाश हुआ है। पहली बार नक्सलियों के पास से नोट छापने के उपकरण मिली है। मौके से 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल मिले हैं। सुकमा पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश करते हुए बताया कि फंड की कमी से जूझ रहे नक्सली अब नकली नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जवानों की सर्चिंग टीम ने कोराजगुड़ा के जंगलों से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है।

नक्‍सलियों के ठिकानों से विस्‍फोटक के साथ पहली बार स्नाइपर जैकेट बरामद, सर्च अभियान में सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता