पौधे लगाकर सिकल सेल व थैलेसीमिया जागरूकता अभियान का समापन किया
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

एनसीसी कैडेट ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
भिलाई नगर। 37 छग बटालियन एनसीसी दुर्ग के द्वारा दिनांक 1 जून 2024 से 5 जून 2024 तक सिकल सेल वह थैलेसीमिया जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट ने रैली निकालकर व प्रत्यक्ष भेंटकर लोगों को इस हेतु जागरूक किया। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले० डॉ० हरीश कुमार कश्यप ने बताया कि इसके समापन अवसर पर व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग दुर्ग के साथ एनसीसी बटालियन के अड़तीस कैडेट मिलकर एक विशाल रैली आयोजित किया । यह रैली वन विभाग दुर्ग से प्रारंभ होकर पर्यावरण जागरूकता से संबंधित नारा लगाते हुए मालवीय नगर चौक, राजेंद्र पार्क चौक ,बस स्टैंड दुर्ग ,गांधी चौक, उतई रोड सुराना कॉलेज, साईं मंदिर गेट , पद्मनाभपुर से होते हुए बायोडायवर्सिटी पार्क में समाप्त हुई , और वहां पर कैडेटों ने वृक्षारोपण कर प्रत्येक कैडेट कम से कम 10 पौधे लगाने का संकल्प लिया तत्पश्चात कैडेटों ने महाविद्यालय पहुंचकर परिसर में आए हुए परीक्षार्थियों को सिकलसेल , थैलेसीमिया की जा





