युवक ने काटी अपनी जीभ और करने लगा जाप
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान
दुर्ग, अंजोरा चौकी क्षेत्र से एक सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है जहां एक युवक ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपनी जीभ की बलि दे दी। और करने लगा जाप
पूरे छत्तीसगढ़ में मूर्तियां बनाने में मशहूर ग्राम थनौद में आज सुबह एक युवक ने अपनी जीभ काटकर पत्थर पर रखकर कुछ तंत्र-मंत्र करने लगा उसे देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक का नाम राजेश्वर निषाद बताया जा रहा है जो की ग्राम थनौद का रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया युवक की पत्नी बोल नहीं सकती तो युवक ने भी हमेशा के लिए अपनी जबान बंद करने का फैसला लिया। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर स्थानीय शासकीय अस्पताल ले जाया गया।
आप देख वीडियो





