केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दुर्ग प्रवास पर: गिरहोला, खपरी और कुम्हारी में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दुर्ग प्रवास पर: गिरहोला, खपरी और कुम्हारी में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दुर्ग प्रवास पर: गिरहोला, खपरी और कुम्हारी में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दुर्ग। केन्द्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल, 31 जनवरी 2026 को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वे विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करेंगे और किसानों से सीधे संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुख्य अंश:

प्रस्थान: केन्द्रीय मंत्री सुबह 10:00 बजे रायपुर से कार द्वारा दुर्ग के लिए रवाना होंगे।

गिरहोला आगमन: पूर्वान्ह 11:00 बजे वे ग्राम गिरहोला पहुंचेंगे, जहाँ वे कृषि फार्म का अवलोकन करेंगे।

खपरी दौरा: दोपहर 12:00 बजे वे ग्राम खपरी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

किसान मेला (कुम्हारी): दोपहर 12:30 बजे श्री चौहान कुम्हारी पहुंचेंगे। यहाँ वे आयोजित विशाल ‘किसान मेला’ में शिरकत करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

वापसी: अपरान्ह 2:00 बजे वे कुम्हारी से पुनः कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।