अडानीगढ़” के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा हैं लखमा, पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया पर जताया भरोसा

 अडानीगढ़” के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा हैं लखमा, पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया पर जताया भरोसा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

अडानीगढ़” के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा हैं लखमा, पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया पर जताया भरोसा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कोंटा विधायक श्री कवासी लखमा का आज जन्मदिन है। शराब घोटाला मामले में वर्तमान में रायपुर जेल में बंद लखमा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से भावुक संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी हैं।

भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में कवासी लखमा को “आदिवासियों की आवाज़” और छत्तीसगढ़ को “अडानीगढ़” बनने से रोकने के लिए लड़ने वाला प्रमुख नेता बताया। बघेल ने लिखा, “ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखमय जीवन एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करता हूँ। हम सबको विश्वास है कि जल्द न्याय की घड़ी आने वाली है, आप हम सबके बीच दोगुनी ऊर्जा से सक्रिय रहेंगे।”

कवासी लखमा बस्तर क्षेत्र के एक कद्दावर नेता माने जाते हैं, जो अपने बेबाक अंदाज़ और आदिवासियों के हक की लड़ाई के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में न्यायिक हिरासत में होने के बावजूद, कांग्रेस खेमे में उन्हें लेकर काफी सहानुभूति देखी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के इस संदेश ने राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर यह चर्चा छेड़ दी है कि कांग्रेस आगामी समय में इस मुद्दे को “न्याय की लड़ाई” के रूप में पेश करेगी।