कोरबा में दुखद घटना: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

 कोरबा में दुखद घटना: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

 

कोरबा में दुखद घटना: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, घटना स्थल पर एक युवक और एक युवती खून से लथपथ पाए गए। घायल युवती ने किसी तरह डायल 112 और अपने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। घायल युवती बिलासपुर की रहने वाली है, और मृत युवक शुभम नायडू भी बिलासपुर का ही निवासी था। बताया जा रहा है कि दोनों कल रात से लापता थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है। बताया गया है कि युवती के लापता होने की सूचना परिजनों ने पहले ही पुलिस को दी थी और उसकी तलाश की जा रही थी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।