छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न जगह में जुआ खेलने वाले 54 जुआरियों पर की कार्रवाई, तास पत्ता सहित 20 लाख की बरामदगी
प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान के साथ कैमरामैन सौदागर नियाल की रिपोर्ट
++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न जगह में जुआ खेलने वाले 54 जुआरियों पर की कार्रवाई, तास पत्ता सहित 20 लाख की बरामदगी
दुर्ग: दीपावली के पहले जिले में अवैध जुआं खेलों पर लगाम कसने दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 14 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देते हुए 54 जुआंड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 45 हजार 970 रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, 2 चारपहिया वाहन और एक मोटरसायकल सहित कुल 20 लाख 61 हजार 201 रुपए का मशरूका बरामद किया है।
करगा फार्म हाउस बना जुआं का अड्डा, पुलिस की दबिश से मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, अमलेश्वर क्षेत्र के ग्राम करगा स्थित एक फार्म हाउस में बड़े स्तर पर जुआं खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने देर रात दबिश दी, जहां 6 आरोपी तास-पत्ती और नकदी रकम के साथ पकड़े गए।
मौके से 1,11,230 रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल और दो चार पहिया वाहन जब्त किए गए। वाहनों की अनुमानित कीमत 19 लाख 15 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।
14 प्रकरणों में 54 गिरफ्तार जिलेभर में एक साथ छापेमारी
दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जुआं पर अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान 19 अक्टूबर की रात चलाया गया था। पुलिस की टीमें एक साथ कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहीं।
कार्रवाई के दौरान निम्न थाना क्षेत्रों में जुआंड़ियों को पकड़ा गया
अमलेश्वर: 3 प्रकरणों में 14 आरोपी, ₹1,16,490 बरामद
कुम्हारी: 2 प्रकरणों में 9 आरोपी, ₹15,000 बरामद
उतई: 2 प्रकरणों में 6 आरोपी, ₹3,500 बरामद
धमधा: 3 प्रकरणों में 11 आरोपी, ₹2,550 बरामद
नेवई: 1 प्रकरण में 5 आरोपी, ₹3,480 बरामद
छावनी: 1 प्रकरण में 3 आरोपी, ₹790 बरामद
जेवरा सिरसा एवं अंजोरा: 1-1 प्रकरण में 6 आरोपी, ₹4,160 बरामद
इस प्रकार कुल 14 प्रकरणों में 54 जुआंड़ियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल ₹20,61,201 मूल्य की संपत्ति बरामद की गई।
जुआं एक्ट 2022 के तहत सभी आरोपी गिरफ्तार
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दीपावली सहित त्योहारों के दौरान अवैध जुआं, सट्टा और अन्य सामाजिक बुराइयों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने दी चेतावनी
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विजय अग्रवाल….
त्योहार के नाम पर समाज में बुराई फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस की विशेष टीम लगातार सक्रिय है, और किसी भी स्थिति में जुआं, सट्टा या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।












