छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुंच गया शिक्षक , और करने लगा ऊलजुलुल बातें

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुंच गया शिक्षक , और करने लगा ऊलजुलुल बातें

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++

 

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुंच गया , और करने लगा ऊलजुलुल बातें

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुंच गया और वहां गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। स्कूल के स्टाफ ने हंगामा कर रहे टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

घटना के बाद स्कूल के प्राचार्य ने इसकी शिकायत लैलूंगा थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार, नशे में धुत टीचर का नाम महेश राम सिदार है, जो लैलूंगा ब्लॉक के लारीपाली गांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल में व्याख्याता एलबी के पद पर पोस्टेड है। वायरल वीडियो में हंगामा कर रहे शिक्षक को प्राचार्य जब समझा रहे थे तो वे जोर-जोर से चिल्लाले लगा। शिक्षक ने कहा, बोलने का अधिकार नहीं है मे रेको। भगवान ने दिया है, ईश्वर ने दिया है।