10 लाख रुपये मेरे खाते में भेज दो’, बेटे का फोन सुन पिता परेशान, युवक की प्लानिंग से चक्कर काटती रही पुलिस, गर्लफ्रेंड ने खोला राज
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रहने वाले युवक ने अपने ही अपहरण की साजिश रची। वह अपने पिता से पैसे लेने के लिए पूरी प्लानिंग की थी। गर्लफ्रेंड ने उसका राज खोल दिया।
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रहने वाले संजय यादव ने अपने ही अपहरण की ऐसी कहानी रची की पुलिस वाले हैरान हो गए। पिता से 10 लाख रुपये लेने के लिए उसने अपने अगवा होने का पूरा षड्यंत्र रचा। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहता था। उसे पैसों की जरूरत थी। पिता खेती करते हैं इसके बाद भी वह बेटे की सारी जरुरतों को पूरा करने की कोशिश करते थे लेकिन बेटे ने अपने ही पिता को लूटने की खतरनाक साजिश रची।
पिता को बताई अपहरण की कहानी
युवक ने पिता को फोन कर बताया कि 8-10 लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया है। 10 लाख रुपये मांग रहे हैं। इस दौरान वह बिलासपुर से भागकर मध्य प्रदेश चला गया। पुलिस को चकमा देने के लिए वह मध्य प्रदेश में भी अपना ठिकाना बदलता रहा। लेकिन जब पिता से पैसे नहीं मिले और उसके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं बचे तो वह छत्तीसगढ़ वापस लौट आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
युवक का नाम संजय यादव है। वह जशपुर जिले का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं। संजय बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था इसके साथ ही वह एक बैंक में नौकरी भी करता था। 1 अक्टूबर उसने पिता को फोन करके कहा कि वह गांव आ रहा है उसके बाद घर नहीं पहुंचा। अगले दिन पिता ने फोन किया तो फोन बंद था। परेशान पिता ने खोजबीन शुरू की। वह बिलासपुर आए तो किराये के मकान पर ताला लगा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
करीब तीन दिन बाद युवक ने अपने पिता को फोन किया और कहा कि 8-10 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। 10 लाख रुपये मांग रहे हैं। बेटे की अपहरण की बात सुन पिता घरबा गए और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद युवक की लोकेशन ट्रेस करते हुए मध्य प्रदेश के कटनी तक पहुंच गई।
दोस्तों से पूछताछ में हुआ खुलासा
CSP निमितेश सिंह ने बताया कि युवक की लोकेशन बदल रही थी और वह अपने दोस्तों से बात भी कर रहा था। जिसके बाद युवक के दोस्तों से बात की तो पता चला कि वह पैसे मांग रहा था। उसके बाद उसने युवक के साथ लिव इन में रहने वाली युवती से पूछताछ की उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। उसने बताया कि युवक के पास खाने के लिए भी पैसे नहीं थे इसलिए वापस लौट रहा है। जैसे ही युवक के ट्रेन से पेंड्रा पहुंचने की खबर मिली, पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया।








