रास्ता भटक गए युवकों को चार लड़कों ने पीटा, एक को किया किडनैप; 21 हजार रुपये और बाइक लूटकर हुई फरार

 रास्ता भटक गए युवकों को चार लड़कों ने पीटा, एक को किया किडनैप; 21 हजार रुपये और बाइक लूटकर हुई फरार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

*************************************

रायगढ़ जिले में चार लड़कों ने बाइक सवार दो युवकों की पिटाई की और एक का अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं उनके खाते से 21 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए और बाइक लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

 

रायगढ़।रायगढ़  जिला मुख्यालय में दोस्त से मिलने जाते समय रास्ता भटकने के दौरान चार लड़कों ने बाइक सवार दो युवकों से शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए न केवल उनकी पिटाई की, बल्कि एक युवक का अपहरण कर उसके खाते से 21 हजार रुपये ट्रांसफर करने के साथ-साथ बाइक लूटकर फरार हो गए। यह मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है।