बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने रात 2:00 बजे किया चाकू से हमला

 बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने रात 2:00 बजे किया चाकू से हमला

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

सैफ अली खान पर चाकू से हमले से पहले क्या हुआ था? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

 

मुंबई।बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बीती रात चाकू से हमला हुआ. बांद्रा पुलिस इस हमले की जांच में जुटी है. फिलहाल सैफ अली खान का लीलावती अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है और खतरे से बाहर हैं. इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस सूत्रो के अनुसार व्यक्ति 2 बजे सैफ अली खान के घर घुसा. सैफ और अज्ञात व्यक्ति के बीच हाथपाई हुई. सैफ पर धारदार हथियार से हमला किया गया ,आरोपी वहां से हमले के बाद फरार हो गया है.

मुंबई पुलिस डीसीपी ने इस मामले पर कहा कि अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया. अभिनेता और घुसपैठिए के बीच हाथापाई हुई. अभिनेता घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है. जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि कल देर रात एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुस आया और उनकी नौकरानी से बहस करने लगा. जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.